पांच दिन से लापता अधेड़ का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव –क्षेत्र में फैली सनसनी
गरुड़ (बागेश्वर)। शांति बाजार-लखनी मोटर मार्ग पर सिल्ली मार्ग से सटे जंगल में एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पूरन चंद्र जोशी उर्फ गुड्ड (55) निवासी लौहारी के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच दिनों से लापता था।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मृतक का शव उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। कई दिनों तक शव जंगल में पड़े रहने के कारण उसे जंगली जानवरों ने नोच दिया था। शव में कीड़े पड़ चुके थे और मौके पर तेज दुर्गंध फैल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूरन चंद्र जोशी अविवाहित था।
फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती