उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
नैनीताल। शहर में मंगलवार को स्टेट बैंक के पीछे एक 27 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक कुछ समय पहले लड़खड़ाते हुए एसबीआई क्षेत्र की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। मृतक की पहचान शारिक (27) पुत्र स्वर्गीय ताहिर खां, निवासी घेर फारुख शाह खान, इमली वाली मस्जिद, थाना कोतवाली रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक शारिक पिछले सात-आठ वर्षों से नैनीताल में रहकर पार्किंग कर्मी और पर्यटक गाइड के रूप में काम करता था। पुलिस का कहना है कि वह अत्यधिक शराब के सेवन का आदी था। हालांकि, उसकी मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता