उत्तराखंड…अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार —झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनपद में दर्ज साइबर ठगी के पांच मामलों का खुलासा करते हुए झारखंड और राजस्थान से दो शातिर अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तराखंड सहित देश के छह अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी के मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार थाना दन्या और कोतवाली रानीखेत में दर्ज चार मामलों में आरोपियों ने महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए आर्थिक सहायता, बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ, आंगनबाड़ी भुगतान और गूगल पे के माध्यम से पैसे भेजने का झांसा देकर 2.48 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

मामलों की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस के आधार पर झारखंड के देवघर निवासी चंदन कुमार की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ उत्तराखंड के अलावा कई अन्य राज्यों में भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक रानीखेत, थानाध्यक्ष दन्या और साइबर/एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 जुलाई को देवघर से उसे गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाकर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

इसी प्रकार कोतवाली सोमेश्वर में दर्ज एक अन्य साइबर ठगी के मामले में गूगल पे के माध्यम से 74,580 रुपये की धोखाधड़ी की जांच के दौरान राजस्थान के दौसा निवासी राहुल कुमार बैरवा का नाम सामने आया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी उत्तराखंड के अलावा असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु में भी साइबर ठगी के कई मामलों में वांछित है। उसने विभिन्न राज्यों में नौ मामलों में करीब 5.66 लाख रुपये की ठगी की थी।

प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर और साइबर/एसओजी टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर 17 जुलाई को राजस्थान के बारा जिले से राहुल कुमार बैरवा को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाए गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

अल्मोड़ा पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार तकनीकी निगरानी, सर्विलांस और विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय के कारण संभव हो सकी। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के अन्य मामलों और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119