खटीमा में रहस्यमय मौत: ब्लॉक परिसर में अचेत मिला युवक, दूसरे दिन हुई पहचान
खटीमा। ब्लॉक परिसर में अचेत अवस्था में मिले एक युवक की इलाज से पहले ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। रविवार को परिजनों ने शव की पहचान शिव कॉलोनी निवासी रामचंद्र के रूप में की।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ब्लॉक परिसर में एक युवक अचेत हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा युवक को उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां डॉ. निशिकांत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पुराने सरकारी अस्पताल के सामने कपड़ों पर प्रेस लगाने का काम करता था।
रविवार को सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रामचंद्र निवासी शिव कॉलोनी के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग