उत्तराखंड न्यूज…पैराफिट से टकराई बाइक, 100 मीटर गहरी खाई में समाया एसएसबी जवान -घर लौटते वक्त दर्दनाक मौत
गंगोलीहाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौड़ धुरौली के तोक सिथौला निवासी 27 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र पुष्कर राम विगत दिवस पिथौरागढ़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डूनी से पहले एक तीखे मोड़ पर उनकी बाइक संख्या UK 05 E 2118 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर ही छूट गई, जबकि हिमांशु करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल जवान को खाई से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में घाट के समीप हिमांशु ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि हिमांशु कुमार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात थे। जवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर