अल्मोड़ा के नागेंद्र को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान -‘इंटरनेशनल योग अवार्ड’ से नवाजे गए
अल्मोड़ा। योग के क्षेत्र में समाज को जोड़कर उल्लेखनीय योगदान देने वाले मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के अधीन बेस अस्पताल में कार्यरत नागेंद्र प्रसाद जोशी को ऋषिकेश में आयोजित इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल ऋषिकेश में ‘इंटरनेशनल योग अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में दुनिया के करीब 90 देशों से योग और आध्यात्मिक गुरु, साधक और योग प्रेमी शामिल हुए, जबकि लगभग 30 देशों के राजदूत और हाई कमिश्नर भी महोत्सव में मौजूद रहे।
नागेंद्र प्रसाद जोशी वर्ष 1997 से योग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने देश की कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में योग का अध्ययन किया है। उनके दादा स्वर्गीय लोकमणि जोशी भी अपने समय के प्रसिद्ध महायोगी माने जाते थे।
नागेंद्र प्रसाद जोशी वर्षों से अपने निजी खर्च पर योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग से जोड़ने का काम कर रहे हैं। वे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, जेल और विभिन्न सामाजिक संस्थानों में हजारों लोगों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दे चुके हैं। इसके साथ ही वे मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा के विद्यार्थियों को भी योग का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने “ॐ आनंदम् पीठम् फाउंडेशन” की स्थापना भी की है, जिसके माध्यम से नियमित रूप से योग प्रशिक्षण और शिविर आयोजित किए जाते हैं।
इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद नागेंद्र प्रसाद जोशी ने अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी जितानंद महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी की कृपा और आशीर्वाद से ही उन्हें यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। उन्होंने उन सभी विद्वानों और गुरुओं का भी आभार जताया, जिनके सानिध्य में उन्हें योग सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिला। नागेंद्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल