बदलाव : महावीर जयंती पर 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित -31 को खुले रहेंगे दफ्तर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने भगवान महावीर जयंती के अवसर पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई


जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में घोषित महावीर जयंती के अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब 30 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि इसके अगले दिन 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और नियमित कामकाज होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत सभी प्रमुख विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भी निर्देशित किया है कि आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अवकाश संबंधी जानकारी समय रहते मिल सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119