बार सभागार में जमेगा कैरम का महामुकाबला -नैनीताल बार एसोसिएशन का पहला जिला स्तरीय टूर्नामेंट 25 मई से
नैनीताल। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 25 मई से बार सभागार में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू (एडवोकेट) ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी और सभी स्लॉट पहले ही भर चुके हैं। अब टूर्नामेंट के मैच फिक्स्चर तैयार किए जा रहे हैं ताकि सभी मुकाबले समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जा सकें।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर आयोजित होगी, जिसमें सिंगल्स और डबल्स दो श्रेणियों में मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच प्रतिदिन न्यायिक कार्य समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से शुरू होंगे। टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय, भाईचारे और तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनते हैं। सचिव ने सभी अधिवक्ताओं से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने की अपील की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर