भवाली सड़क हादसे से दहला उत्तराखंड, सांसद अजय भट्ट ने जताया गहरा शोक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल के भवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में कई लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल तथा उप जिलाधिकारी भवाली से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

सांसद ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों के परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119