नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ‘केमिकल फ्री मिल्क अवार्ड’ से सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा को किसानों एवं पशुपालकों के हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों तथा उपभोक्ताओं को केमिकल फ्री आँचल दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘केमिकल फ्री मिल्क अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान अल्मोड़ा–पिथौरागढ़ सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा न्यूज़ 18 उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ संदीप चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


सम्मान समारोह सरोंवर नगरी नैनीताल स्थित रॉयल होटल में कुमाऊँ काउंसिल देवभूमि विकास द्वारा न्यूज़ 18 उत्तराखंड के विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।


सम्मान ग्रहण करने के उपरांत मुकेश बोरा ने नैनीताल दुग्ध संघ से जुड़े सभी दुग्ध उत्पादकों, किसानों एवं पशुपालकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग और सतत परिश्रम के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो सकती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ का मूल उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करते हुए उपभोक्ताओं को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं रसायन मुक्त दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी.एंड.आई. सुभाष बाबू, अवशीतन केंद्र कालाढूंगी प्रभारी शांति कोरंगा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119