लालकुआं में दर्दनाक हादसा : एक साथ बुझ गया जीवन का सफर -स्कूटी सवार दंपति की ट्रक की टक्कर से मौत, चाची के शोक में जा रहे थे दंपति

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं, 17 जनवरी। शनिवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में रामनिवास शर्मा (56) और उनकी पत्नी मालती शर्मा (53) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दंपति अपनी चाची के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए स्कूटी से वीआईपी गेट क्षेत्र स्थित घर जा रहे थे।


इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन (ट्रक) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे वाहन के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को कुछ देर बाद तब हुई, जब उन्होंने सड़क पर क्षत-विक्षत स्कूटी और शव पड़े देखे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि फरार अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


मृतक दंपति शाहजहांपुर के मूल निवासी थे। उनके तीनों बच्चे—बड़े पुत्र पवन शर्मा, मझली बेटी मधु शर्मा और सबसे छोटी बेटी रुचि शर्मा—विवाहित हैं। परिवार में नाती-पोते भी हैं। रामनिवास शर्मा सेंचुरी पेपर मिल में मुंशी के पद पर कार्यरत थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


इस हृदयविदारक हादसे से न सिर्फ परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि बजरी कंपनी क्षेत्र और मिल परिसर में भी शोक की लहर दौड़ गई है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अज्ञात वाहन को चिन्हित कर जप्त किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119