मुख्यमंत्री के आज हल्द्वानी दौरे को लेकर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के दिनांक 04 फरवरी 2026 को जनपद नैनीताल प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा द्वारा बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।


गोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विस्तृत समीक्षा करते हुए निम्न निर्देश जारी किए गए।
सभी प्रमुख स्थलों पर पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।
हेलीपैड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, रिहर्सल ड्रिल तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।
सभी मार्गों पर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं वीआईपी मूवमेंट के दौरान आवश्यक रूट डायवर्जन।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


वीआईपी मूवमेंट के समय प्रभावी भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखने के निर्देश।
सोशल मीडिया एवं मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी, आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई।
कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भली-भांति ब्रीफिंग तथा प्रत्येक प्वाइंट पर स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारण।
संवेदनशील स्थानों एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास चेकिंग प्वाइंट फिक्स कर सघन चेकिंग, एंटी-सबोटाज चेक, वाहन सत्यापन एवं संदिग्ध व्यक्तियों/सामग्री की गहन जांच।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, यातायात निरीक्षक हल्द्वानी महेश चंद्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी सहित अन्य अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


वहीं असिस्टेंट कमांडेंट 31 एवं 46 बटालियन, असिस्टेंट कमांडेंट IRB-1, यातायात निरीक्षक रामनगर, भवाली तथा प्रभारी निरीक्षक भीमताल ने वीसी के माध्यम से प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119