काठगोदाम में मामा के घर आई 17 वर्षीय किशोरी लापता -तलाश में जुटी पुलिस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/काठगोदाम। काठगोदाम क्षेत्र में अपने मामा के घर आई एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के मामा ने इस संबंध में काठगोदाम थाने में शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


शिकायत के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर आई थी। उसी दिन दोपहर करीब तीन बजे वह दुकान से सामान लेने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, मगर किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


काठगोदाम थाना प्रभारी एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119