मच्छी बाजार में युवती की हत्या: लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित, SIT गठित

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी के व्यस्त मच्छी बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवती गुंजन श्रीवास्तव की निर्मम हत्या के एक दिन बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में खुड़बुड़ा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही हत्या की जांच के लिए विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का संकलन, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर मामले की गहन विवेचना करेगी, ताकि आरोपी के खिलाफ शीघ्र आरोपपत्र दाखिल कर त्वरित न्यायालय में सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


एसएसपी ने बताया कि नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सौंपी गई प्राथमिक जांच रिपोर्ट में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है, जिसके आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


पुलिस के अनुसार, हत्या से दो दिन पहले गुंजन ने आरोपी आकाश कुमार (27) के खिलाफ उसे लगातार परेशान किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन आकाश ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और काम पर भी नहीं गया। इसके बावजूद दो दिन बाद आरोपी ने कथित तौर पर चापड़ से हमला कर गुंजन की हत्या कर दी।


इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि गुंजन और आकाश दोनों मच्छी बाजार क्षेत्र में अलग-अलग दुकानों पर काम करते थे और उनके बीच पिछले तीन वर्षों से कथित प्रेम संबंध था। आकाश के विवाहित होने की जानकारी मिलने के बाद गुंजन ने उससे दूरी बना ली थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुंजन के घर पहुंचे और शोकाकुल मां व भाई को ढांढस बंधाया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “बिलखती हुई मां और भाई के आंसू थामना भगवान के लिए भी संभव नहीं है।”

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119