नैनीताल पुलिस का ‘सुपर क्विक’ एक्शन -मोटाहल्दू से लापता बालिका दिल्ली में ट्रेस – पुलिस दिल्ली रवाना

खबर शेयर करें 👉

–एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में अलर्ट मोड पर पूरी पुलिस, रिकॉर्ड समय में चला रेस्क्यू ऑपरेशन
लालकुआं। मोटाहल्दू क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई एक बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने अपनी तेज़ कार्यशैली और प्रोफेशनल दक्षता का शानदार उदाहरण पेश किया है। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते ही पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर डालते हुए तत्काल एक व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


🔍 5 घंटे का ‘सुपर क्विक’ ऑपरेशन:
पुलिस की विभिन्न टीमों ने महज 5 घंटे के भीतर क्षेत्र में लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाल डाला। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के संयोजन से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर बालिका की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस कर ली गई।
🚔 दिल्ली के लिए रवाना हुई विशेष टीम:
एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम को तुरंत दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बालिका पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


👮‍♂️ टीमवर्क का शानदार उदाहरण:
इस संवेदनशील ऑपरेशन को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऑपरेशन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीमों ने समन्वय के साथ काम किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


एस एसपी बोले-
“बच्ची की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता थी। पूरी टीम ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक CCTV फुटेज का विश्लेषण कर लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की है। बालिका को सकुशल वापस लाने के लिए हमारी टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कार्रवाई जारी है।”

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119