चार अंकों का जाल, एक क्लिक में बर्बादी -चमोली में WhatsApp हैक कर ठगों ने ऐसे उड़ाए हजारों रुपये

खबर शेयर करें 👉

चमोली। साइबर ठगों ने अब लोगों को फंसाने का नया और खतरनाक तरीका अपना लिया है। नगर क्षेत्र के एक युवक का WhatsApp अकाउंट हैक कर ठगों ने उसके परिचितों से हजारों रुपये ठग लिए।


मामले के अनुसार, युवक के मोबाइल पर WhatsApp का चार अंकों का कोड आया। इसे सामान्य अपडेट समझकर जैसे ही युवक ने क्लिक किया, उसका अकाउंट ठगों के कब्जे में चला गया। इसके बाद ठगों ने युवक के नंबर से उसके जान-पहचान वालों को मैसेज भेजे और एक्सीडेंट का झूठा बहाना बनाकर पैसे मांगने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


ठगों ने चालाकी से एक QR कोड भी भेजा, जिस पर भरोसा कर लोगों ने करीब 24 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब युवक का WhatsApp अचानक काम करना बंद हुआ, तब उसे शक हुआ। परिचितों से जानकारी मिलने पर ठगी का खुलासा हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपनी WhatsApp सेटिंग्स को सुरक्षित किया।
थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कोड या लिंक को न खोलें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119