मोतीनगर में तीन दिन से लावारिस खड़ी एक्टिवा – हल्दूचौड़ पुलिस को दी सूचना

खबर शेयर करें 👉


मोटाहल्दू (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया क्षेत्र में एक एक्टिवा स्कूटी पिछले तीन दिनों से लावारिस हालत में खड़ी मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने संदिग्ध स्थिति को देखते हुए इसकी सूचना हल्दूचौड़ पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक्टिवा स्कूटी (संख्या- यूपी 25 बीवी 9392) गांव के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। हैरानी की बात यह है कि स्कूटी की डिग्गी खुली हुई थी और उसकी चाबी भी अंदर ही रखी मिली। डिग्गी में वाहन के कागजात, जिसमें आरसी और प्रदूषण प्रमाण पत्र भी मौजूद थे, सुरक्षित पाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, यह वाहन धनपाल पुत्र कल्याण राय, निवासी नवाबगंज, बरेली (उत्तर प्रदेश) के नाम 13 जनवरी 2017 को पंजीकृत है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कूटी यहां कैसे पहुंची और इसे लावारिस अवस्था में क्यों छोड़ा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119