मामूली विवाद में बड़े भाई का गला काटा, आत्महत्या की सुनाई कहानी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के विकासनगर जिले के कालसी ब्लॉक के भराया गांव में मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। छोटे भाई ने समय बड़े भाई का गला रेत दिया।  पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि लूदर प्रकाश ने ही मामूली विवाद के बाद बड़े भाई हृदय प्रकाश की रात को सोते समय चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी थी। बाद में आरोपी ने परिजनों और पुलिस के सामने हृदय प्रकाश के आत्महत्या करने की कहानी गढ़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त चापड़, चादर और वारदात के समय आरोपी के पहने खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


मालूम हो कि बीती नौ अगस्त की रात को कोतवाली विकासनगर से थानाध्यक्ष कालसी को सूचना मिली थी कि लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जिसकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कालसी भुवन पुजारा मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान हृदय प्रकाश पुत्र स्व. संतराम निवासी भराया धनपोऊ खत लखवाड़ के रूप में हुई थी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। परिजनों ने बताया कि हृदय प्रकाश ने कमरे में कुंडी लगाकर खुद का गला काटकर आत्महत्या की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद


एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर अगले दिन सुबह थानाध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ भराया पहुंचे। कमरे को घटना के बाद धोने की बात पता चली। संदेह के चलते फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। ग्यारह अगस्त को मृतक के पुत्र दिनेश प्रकाश ने पिता की हत्या का मुकदमा कराया। परिजनों के बयानों से घटना के दिन घर पर मृतक के छोटे भाई लूदर प्रकाश के मौजूद होने की बात सामने आई। मंगलवार को मृतक के भाई लूदर प्रकाश को पूछताछ के लिए थाना कालसी बुलाया गया। पूछताछ करने पर वह इधर-उधर की बातें करना लगा। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात कबूली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये


हृदयप्रकाश की हत्या मामले को लूदर प्रकाश के साथ ही घर के अन्य सदस्य भी दबाने के चक्कर में थे। कोई भी स्पष्ट रूप से कहने को तैयार नहीं हो रहा था। मृतक के बेटे ने भी जो तहरीर दी थी, उसमें भी उसने चाचा पर शक जाहिर नहीं किया था। लूदर प्रकाश ने भी हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119