नीट-यूजी 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कल तक भर सकेंगे फॉर्म
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 11 मार्च 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। जो छात्र किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब बढ़ी हुई तिथि में आवेदन का मौका मिलेगा।
एनटीए के अनुसार अभ्यर्थी 11 मार्च की रात 11 बजकर 50 मिनट तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (जनरल) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1700 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 1600 रुपये तथा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं भारत के बाहर स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क 9500 रुपये तय किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा