NEET-UG 2026 रद्द : पेपर लीक पर बड़ा एक्शन -22.79 लाख छात्रों की परीक्षा निरस्त

खबर शेयर करें 👉

-NTA ने मानी चूक, दोबारा परीक्षा होगी; जांच CBI को सौंपी गई

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर उठे पेपर लीक और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency (NTA) ने मंगलवार को परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में देशभर से करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।


NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों की जिम्मेदारी एजेंसी स्वीकार करती है। उन्होंने बताया कि NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई परीक्षा तिथि की घोषणा अगले 6 से 8 दिनों के भीतर कर दी जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


केंद्र सरकार ने CBI को सौंपी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंप दी है। CBI ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एजेंसी के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।


एफआईआर में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी, सबूत नष्ट करने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 के तहत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।


परीक्षा से पहले लीक हुए थे दस्तावेज: शिकायत
CBI को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े कुछ गोपनीय दस्तावेज परीक्षा आयोजित होने से पहले ही अवैध रूप से प्रसारित किए गए थे। इससे परीक्षा की निष्पक्षता और पवित्रता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक की साजिश किस स्तर पर रची गई और इसमें किन व्यक्तियों तथा संस्थाओं की भूमिका रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


कई राज्यों में छापेमारी, 45 से अधिक लोग जांच के घेरे में
सूत्रों के मुताबिक, CBI और राज्य स्तरीय जांच एजेंसियों की विशेष टीमें कई राज्यों में जांच कर रही हैं। खासकर राजस्थान में कथित धांधली को लेकर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब तक 45 से ज्यादा लोग जांच एजेंसियों के रडार पर बताए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


छात्रों का प्रदर्शन तेज, विपक्ष ने सरकार को घेरा
NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। दिल्ली समेत कई शहरों में परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि बार-बार परीक्षा विवादों से उनके भविष्य और मानसिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है।


इस पूरे विवाद को लेकर विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती-परीक्षा घोटालों को लेकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बहस तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119