पीएमजीएसवाई कार्यों में लापरवाही, मुख्य अभियंता को मूल विभाग भेजा
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यों में लापरवाही और अनुपस्थिति के आरोप में कुमाऊं क्षेत्र, अल्मोड़ा के मुख्य अभियंता एस.एन. सिंह को उनके मूल विभाग, सिंचाई विभाग, वापस भेज दिया गया है। सचिव ग्राम्य विकास के निर्देश पर यू.आर.डी.ए. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु खुराना ने यह आदेश जारी किया। अग्रिम आदेश तक ज्योलीकोट के अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई, कुमाऊं क्षेत्र के मुख्य अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
एस.एन. सिंह पर कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी कदम न उठाने, पर्यवेक्षण में कमी, अधीनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण की कमी और मुआवजा वितरण में धीमी प्रगति के आरोप हैं। कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
इसके अलावा, दन्या आरा सल्पड़ मोटर मार्ग की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई न करने के लिए अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता ज्ञानेश चंद्र उपाध्याय और सहायक अभियंता के.एन. सती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल