उत्तराखंड… सोशल मीडिया की रंजिश बनी मौत की वजह! विक्रांत हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

ऊधम सिंह नगर के किच्छा में सोशल मीडिया पर चल रही रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। महराया लालपुर रोड पर 25 जून को विक्रांत नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार, घायल विक्रांत को पहले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया और बाद में सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां कंचन पत्नी विकास निवासी हरि मंदिर गली, मेन बाजार रुद्रपुर की तहरीर पर थाना किच्छा में एफआईआर संख्या 228/2026 के तहत बंटी ठाकुर समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विक्रांत की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज की निगरानी में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने 26 जून को धाधा फार्म क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका और विक्रांत का सोशल मीडिया पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी के कारण दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई थी। इसी दुश्मनी के चलते मौका पाकर विक्रांत पर फायरिंग की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामेश्वरपुर, थाना किच्छा तथा 24 वर्षीय सुशील पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिमला पिस्तौर, थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। वहीं मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर फिलहाल घायल अवस्था में उपचाराधीन है। पुलिस उसकी चोटों की भी जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119