टनकपुर में नेपाली युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
चम्पावत। टनकपुर में एक नेपाली युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने नेपाली युवक से 5 हजार रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार शनिवार को एक नेपाली युवक टनकपुर रोडवेज स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसे पुलिस उपजिला अस्पताल लेकर आई।
युवक ने अपना नाम भुवन पुत्र वाहिंद बताया। बताया कि वह नेपाल के बझांग जिले का रहने वाला है। नैनीताल में मजदूरी का काम करता है। बताया कि शुक्रवार देर शाम वह अपने घर के लिए रोडवेज बस में निकला था। बताया कि बस में किसी अज्ञात युवक ने उसे बिस्किट खाने के लिए दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसके पास से पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हो गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार