बाथरूम में फिसलने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
हल्द्वानी। बाथरूम में पैर फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण मेहता बिंदुखत्ता, लालकुआं में रहते हैं और शिशु मंदिर स्कूल में शिक्षक हैं। उनका बेटा देवेंद्र मेहता टांटा कंपनी में काम करता था और पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था।
बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को देवेंद्र बीमारी की हालत में घर पर अकेले बाथरूम गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बुरी तरह गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस