मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाली युवती गिरफ्तार, ओमान जाने की थी तैयारी

खबर शेयर करें 👉

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। यहां एक नेपाली युवती को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए ओमान फरार होने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया।


घटना उस समय सामने आई जब ‘काजल’ नाम की युवती मस्कट (ओमान) जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1267 से यात्रा करने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंची। काउंटर पर तैनात इमिग्रेशन अधिकारी रुचि रूपेश धोमकर को युवती के व्यवहार और दस्तावेज संदिग्ध लगे। पासपोर्ट में उसका जन्मस्थान नौहरा, हिमाचल प्रदेश दर्ज था, लेकिन बातचीत और हाव-भाव से वह नेपाली नागरिक प्रतीत हो रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


संदेह के आधार पर युवती को आगे की जांच के लिए इमिग्रेशन विंग के प्रभारी अधिकारी के पास भेजा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका असली नाम काजल लामा है और वह नेपाल की निवासी है। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता नेपाल से हिमाचल प्रदेश आकर बसे थे और उसने स्वयं को भारतीय नागरिक दर्शाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनवाए थे। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने शिमला पासपोर्ट कार्यालय से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


युवती के मोबाइल फोन की जांच में नेपाली जन्म प्रमाण पत्र, उसके पिता का नेपाली नागरिकता कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए, जिससे उसकी सच्चाई उजागर हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि 16 जून 2025 को जारी भारतीय पासपोर्ट का उपयोग कर वह मुंबई से मस्कट जाने की योजना बना रही थी।
इमिग्रेशन विभाग ने मामले को सुनियोजित धोखाधड़ी मानते हुए युवती को सहार पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा पासपोर्ट अथॉरिटी और इमिग्रेशन सिस्टम को चकमा देने में किस स्तर तक मिलीभगत रही। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती ने इससे पहले कहीं और यात्रा तो नहीं की।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119