पश्चिम बंगाल से नैनीताल घूमने आए पर्यटक की होटल में हार्ट अटैक से मौत
नैनीताल। पश्चिम बंगाल के मालदा से नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक की होटल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार 68 वर्षीय देवजीत अपने परिवार के साथ बुधवार को नैनीताल पहुंचे थे। दिनभर पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने के बाद वह शाम को माल रोड स्थित एक होटल में ठहरे। रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में गए, तभी अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
परिजन आनन-फानन में उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पर्यटक की मौत की सूचना अस्पताल प्रशासन ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग