उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है विद्यालय संचालन के लिए नई समय सारणी : पडियार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने कहा कि विद्यालय संचालन के लिए जारी की गई नई समय सारणी प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समय सारणी छात्र, विद्यालय और अभिभावकों के हित में भी उपयुक्त नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


उन्होंने बताया कि इससे पहले भी समय सारणी को लेकर विभाग और शासन द्वारा सुझाव मांगे गए थे। उस समय संगठन की ओर से पूर्व से चली आ रही समय सारणी को यथावत रखने का अनुरोध किया गया था, लेकिन सुझावों को नजरअंदाज करते हुए शासन द्वारा पुनः नई समय सारणी जारी कर दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश


डिकर सिंह पडियार ने कहा कि यह नई व्यवस्था किसी भी दृष्टि से व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने शासन और विभाग से मांग की है कि छात्र, विद्यालय और समुदाय के हित को ध्यान में रखते हुए पूर्व में लागू समय सारणी को ही यथावत रखा जाए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119