हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों ने ली शपथ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शुक्रवार को रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह मे बडी संख्या में लोग साक्षी बने।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे


शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी शहर का चहुमुखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रतिभाग किया। शपथ समारोह के बाद खेल मंत्री ने मेयर को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल


शपथ ग्रहण समारोह में विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डा0 अनिल कपूर डब्बू,बेला तोलिया, आनंद सिंह दरम्वाल,तरूण बंसल, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, प्रदीप बिष्ट, मजहर नईम नवाब, सुरेश भटट, रंजन बर्गली, दिनेश आर्य, प्रमोद बोरा, अजय राजौर, प्रदीप जनौटी के साथ ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के साथ ही सैडकों की संख्या में गणमान्य एवं नगरवासी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119