UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार
–33,660 रुपये की नकदी और तीन मोटरसाइकिल बरामद, दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई
दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर)। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सुंदरपुर रोड स्थित पेंटागोन ईको ग्रीन कॉलोनी के पास सार्वजनिक स्थान पर छापेमारी कर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से जुए की फड़ और आरोपियों की तलाशी में कुल 33,660 रुपये की नकदी तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का पर्यवेक्षण एसपी सिटी और सीओ पंतनगर ने किया। थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 अक्टूबर 2026 को छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ये छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारक मलिक, प्रदीप सरकार, राजू मलिक, अनाथ सरकार, बंकिम स्वर्णकार और हरीश कुमार के रूप में हुई है। तारक मलिक, प्रदीप सरकार, अनाथ सरकार और बंकिम स्वर्णकार रामबाग के निवासी हैं। राजू मलिक अमृतनगर नंबर-02, जबकि हरीश कुमार कुंदननगर नंबर-05, थाना गदरपुर का निवासी है।
33,660 रुपये की नकदी बरामद
पुलिस ने जुए की फड़ से 27,260 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी से 6,400 रुपये बरामद किए। इस तरह कुल 33,660 रुपये की नकदी के साथ तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।
इस मामले में थाना दिनेशपुर में एफआईआर संख्या 161/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित