अखबार बेचने वाला युवा बना देश का यूथ चैंपियन, केंद्रीय मंत्री संग मंच साझा कर चमके बागपत के अमन कुमार

खबर शेयर करें 👉

–बाल मजदूरी से राष्ट्रीय पहचान तक: अमन कुमार की संघर्षगाथा बनी युवाओं के लिए मिसाल

बागपत, 21 मई। कभी गांव-गांव साइकिल पर अखबार बेचकर परिवार का सहारा बनने वाला बागपत का युवा आज देश के टॉप यूथ आइकॉन में अपनी पहचान बना चुका है। संघर्ष, मेहनत और सामाजिक समर्पण की बदौलत अमन कुमार ने वह मुकाम हासिल किया है, जहां अब वह केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री के साथ युवाओं के भविष्य पर संवाद करते नजर आए।

नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अमन कुमार को केंद्रीय मंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने जनपद बागपत के युवाओं से जुड़े अपने अनुभव, नवाचार और उपलब्धियों को साझा किया। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे अमन के संघर्ष और उपलब्धियों की खुलकर सराहना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

अमन कुमार का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने बचपन में गांव-गांव साइकिल पर अखबार बेचे, लेकिन यही अखबार उनके जीवन की दिशा भी बदल गए। अखबार पढ़ते-पढ़ते उन्होंने सरकारी योजनाओं और अवसरों की जानकारी हासिल की और बाद में माय भारत संगठन से जुड़कर अपनी नई पहचान बनाई।

माय भारत से जुड़ने के बाद अमन कुमार की प्रतिभा को नई उड़ान मिली। डिप्टी डायरेक्टर अरुण तिवारी ने उनकी क्षमता को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया। इसके बाद अमन ने “प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360” के माध्यम से देशभर के करीब 84 लाख युवाओं को शिक्षा और करियर अवसरों से जोड़ने का कार्य किया।

तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में भी अमन लगातार सक्रिय रहे। बागपत प्रशासन के साथ स्वैच्छिक रूप से जुड़कर उन्होंने कांवड़ यात्रा एप, स्वीप बागपत एप और सूचना सेतु एप जैसे कई तकनीकी समाधान विकसित किए। उनका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म और सरकारी योजनाओं से जोड़कर आगे बढ़ाना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान अमन कुमार ने गांव, जनपद और प्रदेशभर के हजारों युवाओं से चर्चा कर तैयार किए गए 40 महत्वपूर्ण सुझाव केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। मंत्री डॉ. मांडविया ने इन सुझावों की सराहना करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को “पंच प्रण” अपनाने का संदेश दिया।

अमन कुमार वर्तमान में माय भारत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष हैं और पिछले पांच वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में उन्होंने उत्तर प्रदेश के ग्रुप कैप्टन के रूप में प्रधानमंत्री , रक्षा मंत्री और राज्यपाल के समक्ष प्रदेश के युवाओं का नेतृत्व कर अपनी विशेष पहचान बनाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

अमन कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें राष्ट्रीय आई वॉलंटियर यूथ चैंपियन पुरस्कार से भी नवाजा गया।

एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने वाले अमन कुमार आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनका सपना है कि देश का कोई भी युवा अवसरों की कमी के कारण पीछे न छूटे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119