Uk…भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा गौंडार -आज खुलेंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट
रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली बुधवार को भोलेनाथ के जयकारों, मांगल गीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंची। अब बृहस्पतिवार को डोली मद्महेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां पूर्वाह्न 11 बजे विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
बुधवार को मद्महेश्वर मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग और राकेश्वरी मंदिर के पुजारी ईश्वरी प्रसाद भट्ट ने भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद डोली ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ डोली को पगड़ी पहनाकर अकतोली धार तक विदा किया।
सुबह करीब सवा सात बजे डोली रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर से रवाना हुई और लगभग 10 बजे गौंडार गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने डोली यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए सामूहिक अर्घ्य अर्पित किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और शिवभक्तों के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु यात्रा में शामिल होकर डोली की अगुवाई कर रहे हैं। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य प्रह्लाद पुष्वाण, पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, प्रधान अनूप पंवार, मदन सिंह पंवार, पूर्व प्रधान कुंती नेगी, फते सिंह पंवार, रवींद्र भट्ट, वीरेंद्र सिंह पंवार, दीपक रावत, जगत सिंह पंवार, दलीप रावत, रणजीत रावत, नारायण दत्त जुयाल, राहुल कुमार, दिग्विजय रावत और रघुवीर बर्त्वाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल