जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीएम

खबर शेयर करें 👉


देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री लगातार आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये हुए कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है तथा समस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही न की जाए।लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तमंचे की बट से हमला, फिर युवक पर फायरिंग -स्कूटी लूटने में नाकाम बदमाश फरार

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119