इलाज के दौरान ग्राम प्रधान का मौत-
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के लगे छाती के प्रधान नंदन सिंह कनवाल का इलाज के दौरान मौत हो गई है। कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय से घर जाते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती किया। एक सप्ताह इलाज करने के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन पहले ही हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उनके निधन पर ग्राम प्रधान संगठन ने गहरा दुख जताया है साथ ही मामले की जांच की भी मांग की है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन ऐठानी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद टम्टा, मालता प्रधान गणेश सिंह रावत, पंत क्वैराली के रमेश पाठक, नीमा मेहता, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम