नशे में धुत सरकारी वाहन के चालक ने राहगीर को रौंदा- हालत गंभीर-
नैनीताल । मल्लीताल क्षेत्र में शाम के समय नशे में धुत्त एक सरकारी वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस दौरान मल्लीताल निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का बीडी पांडे अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को मल्लीताल क्षेत्र में यूके 04 जीए 0218 भारत सरकार वाहन चालक ने नशे में धुत होकर एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया।
इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीर पुलिस को सूचना देते हुए युवक को बीडी पांडे अस्पताल में ले गए। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ शुतांशु शर्मा ने बताया कि सूखाताल निवासी विनोद वैद्य का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। वहीं कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि वाहन चालक चन्दन सिंह बिष्ट के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न