अब सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को हर दिन अलग रंग की मिलेगी बेड शीट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भर्ती मरीजों को हर दिन अलग रंग की बेड शीट मिलेगी। वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से सोमवार को यह निर्देश दिए गए। इसके अलावा अस्पतालों की बिल्डिंग का एक ही कलर कोड तय करने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार को विधानसभा में विभाग के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने, तीन साल में कर्मचारियों का पटल बदलने, जिला अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में खराब पड़े वाहनों की नीलामी जिला स्वास्थ्य समिति के स्तर पर कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में बजट खर्च की भी समीक्षा की और विभिन्न योजनाओं में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में दवा व उपकरण खरीद की प्रक्रिया भी तेज करने को कहा। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक, स्वाति भदौरिया, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

सरकारी अस्पतालों में बढ़ाएं आयुष्मान मरीज
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि तमाम सुविधाओं के बावजूद आयुष्मान के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाकर आयुष्मान मरीजों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119