अब पोस्टमैन युवती को लेकर फरार -हरियाणा में मिली मोबाइल लोकेशन, पुलिस ने शुरू की तलाश

खबर शेयर करें 👉


कोतवाली क्षेत्र के गणाई गंगोली इलाके में कार्यरत हरियाणा के महेन्द्रगढ़ निवासी एक पोस्टमैन क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद युवती के परिजनों ने बेरीनाग कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होते ही बेरीनाग पुलिस हरकत में आ गई और एएसआई अशोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस ने पोस्टमैन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिसके आधार पर उसकी लोकेशन हरियाणा में मिलने की जानकारी सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।

उधर, बिना सत्यापन के हरियाणा निवासी पोस्टमैन को किराये पर कमरा देने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


प्रभारी कोतवाल हरीश कोंरगा ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम बनाकर खोजबीन शुरू कर दी गई है और युवती को शीघ्र बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119