रातीघाट–मंगोली–बजून में शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर अजय भट्ट ने जताई आपत्ति -मुख्यमंत्री से निरस्त करने की मांग

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद Ajay Bhatt ने ग्राम रातीघाट, मंगोली और बजून क्षेत्र में प्रस्तावित विदेशी मदिरा की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता करने के साथ ही पत्र भी प्रेषित किया है।


श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ग्राम एवं पोस्ट रातीघाट, मंगोली और बजून, जनपद नैनीताल में विदेशी मदिरा की दुकान खोलने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। इस प्रस्ताव को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा गंभीर आपत्ति और विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार


उन्होंने कहा कि रातीघाट, मंगोली और बजून एक प्रमुख ग्रामीण बाजार क्षेत्र है, जहाँ आसपास के अनेक गांवों के लोग दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आते हैं। इस क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ शहीद संजय बिष्ट के नाम से राजकीय इंटर कॉलेज भी स्थित है। ऐसे में यहाँ मदिरा की दुकान खोले जाने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो सकता है। साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को असुविधा और असुरक्षा की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये


सांसद ने यह भी बताया कि विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर इस स्थान से लगभग पाँच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे धार्मिक और संवेदनशील क्षेत्र के समीप मदिरा की दुकान खोले जाना जनभावनाओं के विपरीत प्रतीत होता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा


श्री भट्ट ने इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल से भी दूरभाष पर वार्ता कर जनहित, क्षेत्र की सामाजिक मर्यादा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम रातीघाट, मंगोली और बजून में प्रस्तावित विदेशी मदिरा की दुकान को निरस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119