30 जुलाई तक एनटीडी-धार की तूनी मार्ग वाहनों हेतु रहेगा बंद

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सहायक नगर आयुक्त अल्मोड़ा ने बताया कि नगर निगम, अल्मोड़ा सीमान्तर्गत एनटीडी मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान होते हुए बियरशिवा विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग के पुर्ननिर्माण का कार्य गतिमान है। कार्य का सम्पादन गुणवत्तापूर्ण किये जाने एवं मार्ग वाहनों के उपयोग योग्य न होने के कारण मार्ग को 30 जुलाई, 2025 तक यातायात के लिए प्रतिबन्धित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान अपरिहार्य परिस्थिति में यदि किसी व्यक्ति को मार्ग में वाहन के प्रवेश कराया जाना अति आवश्यक होता है तो मार्ग में वाहन प्रवेश कराए जाने से पूर्व नगर निगम से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119