घर से स्कूल को निकलीं दो नाबालिग लापता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। घर से स्कूल के लिए निकली दो नाबालिग लापता हो गईं। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कोतवाली अंतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते बुधवार सुबह उसने अपनी 15 वर्षीय पुत्री को स्कूल गेट पर पढ़ने के लिए छोड़ा था। इसके बाद वह अपने काम पर चला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सरयू में बहे 8 वर्षीय मासूम की तलाश दूसरे दिन भी जारी -पुलिस-एनडीआरएफ का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान

दोपहर छुट्टी के समय जब वह अपनी पुत्री को स्कूल लेने के गया तो वह नहीं मिली। उसका कोचिंग क्लास, रिश्तेदारी आदि में तलाश करने के बावजूद पता नहीं चला। उसकी पुत्री स्कूल बैग की किताबे छोड़कर उसमें अपने कपड़े ले गई है। मोहल्ले में जानकारी करने पता चला कि एक अन्य नाबालिग भी उसके साथ गई है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119