नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम
हल्द्वानी। शहर के जाने-माने एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लटकी लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं बताया जा रहा है कि श्याम विहार कॉलोनी निवासी मूल रूप से उधम सिंह की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा अपने मां और बहन के साथ हल्द्वानी में किराए पर रहकर शहर के जाने-माने नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शनिवार देर रात छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई, जहां थोड़ी देर बाद मां छात्रा के कमरे में गई तो छात्रा पंखे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में मां और बहन ने छात्रा को पंखे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं छात्रा की मां का कहना है कि वह खाना खाने के बाद पढ़ाई करने अपने कमरे में चली गई। किसी तरह का कोई विवाद नहीं चल रहा था, किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या की है पता नहीं चल पा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर से परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है,
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई