महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज की रकम न मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में नई कॉलोनी, ब्यूरा बंदोबस्ती, काठगोदाम निवासी सोनिया सनवाल ने कहा कि उसका विवाह 7 दिसम्बर 2019 को सैनिक कॉलोनी, इज्जतनगर बरेली निवासी दीपक मिश्रा पुत्र भवानी दत्त मिश्रा के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिए, लेकिन इससे नाखुश दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाह के बाद से ही उसका उत्पीडऩ शुरू कर दिया।
इस बीच उसके पिता ने ससुरालियों को किसी तरह एक लाख की रकम दे दी। लेकिन वह तीन लाख रूपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती। साथ ही लॉकडाउन के दौरान उसे मारपीट कर यह कहकर घर से निकाल दिया कि वह दहेज की रकम लाने के बाद ही घर में कदम रखे। इस मामले में महिला समाधान केंद्र में काउंसिलिंग भी हुई। जिसमें पति ने उसे साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। अब पीडि़ता ने पति दीपक मिश्रा, सुसर भवानी दत्त मिश्रा वसास बीना मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी