उत्तराखंड…बाबा के दरबार में आस्था का महासागर : कैंची धाम में उमड़ा जनसैलाब -पुलिस-प्रशासन की परीक्षा पर खरे इंतजाम

खबर शेयर करें 👉

भीमताल/नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में रविवार को बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कपाट खुलते ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के चलते दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: सहस्रधारा रोड की 18 बीघा पुश्तैनी जमीन का फर्जीवाड़ा -हाईकोर्ट के आदेश पर बिल्डर समेत दो पर केस

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसी भी मार्ग पर अनावश्यक रोक-टोक नहीं की जा रही है। प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों से लगातार शटल सेवा संचालित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने और दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

देश-विदेश से आने वाले भक्तों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आई। सभी बैरियरों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के वाहनों को व्यवस्थित ढंग से आगे भेजा जा रहा है, ताकि सभी को बाबा के सहज और सुलभ दर्शन हो सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

पुलिस और प्रशासन के समन्वित प्रयासों के चलते भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्था नियंत्रण में रही और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन किए। कैंची धाम में दिनभर “बाबा नीम करौली महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119