उत्तराखंड…सम्मोहन गैंग का पर्दाफाश : रिटायर्ड कर्नल दंपती को ठगने वाला बिहार का शातिर दबोचा -सोने के कंगन बरामद
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने सेवानिवृत्त कर्नल और उनकी पत्नी को सम्मोहित कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण ठगने वाले शातिर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से ठगी गई दो सोने की चूड़ियां बरामद हुई हैं, जबकि उसका साथी अभी फरार है।
पुलिस के अनुसार आकाश एन्क्लेव, लालडांठ विठोरिया निवासी सेवानिवृत्त कर्नल कुंदन सिंह कालाकोटी ने 12 मई को मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया था कि 11 मई को कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने पत्थर और आभूषण चमकाने का झांसा देकर कर्नल दंपती को अपने प्रभाव में ले लिया और सोने की चार चूड़ियां, दो चेन तथा एक अंगूठी लेकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान की। शनिवार को कुसुमखेड़ा तिराहे से बाजपुर बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से ठगी गई दो सोने की चूड़ियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा कुमार पुत्र कुमोद साह निवासी लक्ष्मीपुर, थाना बरारी, जिला कटिहार (बिहार) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस अब वारदात में शामिल फरार आरोपी जितेंद्र साह की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, एसआई सुनील गोस्वामी, कांस्टेबल बलवंत सिंह तथा एसओजी के कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बाबा नीम करौली धाम में मेले की ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज