उत्तराखंड…जागेश्वर धाम में मनमानी पर पुलिस का शिकंजा,टैक्सी चालकों को सख्त चेतावनी—श्रद्धालुओं से बदसलूकी और ओवरचार्जिंग बर्दाश्त नहीं

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए दन्या पुलिस ने टैक्सी संचालकों और वाहन चालकों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासित संचालन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार, ओवरलोडिंग, ओवरचार्जिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत और चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी ने आरतोला और पनुवानौला टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों से संवाद किया।

पुलिस अधिकारियों ने टैक्सी संचालकों को निर्देश दिए कि वे जागेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ विनम्र एवं शिष्ट व्यवहार करें तथा उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन संचालन करते हुए सभी यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

बैठक में ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और निर्धारित किराये से अधिक वसूली जैसी शिकायतों पर विशेष चिंता जताई गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी वाहन चालक आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही जागेश्वर धाम में सुचारु यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस एवं टैक्सी संचालकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119