सड़कों की गुणवत्ता में कतई लापरवाही न बरतें अधिकारी : डीएम

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क संबंधी अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वर्तमान पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि सड़कों की गुणवत्ता में कतई लापरवाही न बरती जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

उन्होंने कहा कि यदि कहीं से सड़क के कार्यों में गुणवत्ता संबंधी शिकायत आएगी, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिनसर अभ्यारण्य में कफ़ड़खान – बिनसर रोड के संबंध में जिलाधिकारी ने इंटरलॉकिंग टाइल का प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की दिए। उन्होंने कहा कि इस रोड के बन जाने से पर्यटकों को अधिक से अधिक आकर्षित किया जा सकेगा। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जे एस ह्यांकि समेत अन्य खंडों के ई ई उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119