uttarakhand-जांच के लिए निजी अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबीयत, एसटीएच में मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पिथौरागढ़ निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के पांखू क्षेत्र के ग्राम दशौली थल निवासी मोहन चंद्र पाठक (75) का पीलीकोठी स्थित एक निजी ईएनटी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को वह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी हालत गंभीर हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में तालाब में डूबी बच्ची की मौत -खेलते-खेलते हुई लापता, चप्पल मिलने पर चला पता

अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर किया। परिजन उन्हें लेकर एसटीएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119