पुरानी पेंशन बहाली को राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन का प्रत्येक सदस्य धरने में करेगा प्रतिभाग
हल्द्वानी। पुरानी पेंशन बहाली हेतु उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन पूर्व से लगातार धरने प्रदर्शन के साथ ही माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते आ रहा है सरकार द्वारा अभी तक पुरानी पेंशन बहाल न किए जाने पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है|
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संगठन द्वारा अभी पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन चलाया जा रहा है|
इसी क्रम में 26 फरवरी 2023 को वाटिका बैंकट हॉल में प्रातः 10:00 से पुरानी पेंशन बहाली हेतु धरना प्रदर्शन में जनपद के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगे ,ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके और शीघ्र ही सरकार पुरानी पेंशन बहाली की कार्यवाही प्रारंभ करेगी |
आपको बताते चलें कि वर्ष 2005 से अटल बिहारी वाजपेई सरकार द्वारा पुरानी पेंशन को बंद करते हुए न्यू पेंशन योजना प्रारंभ की गई थी जिसके परिणाम सामने आने लग गए हैं वर्तमान में जो शिक्षक/ कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहा है उन्हें 60 से 80हजार रूपये वेतन मिल रहा है परंतु उसको 800 से लेकर 12 तक की पेंशन प्राप्त हो रही है जोकि पूर्ण रूप से शेयर बाजार पर आधारित है इसी कारण कर्मचारी/ शिक्षक इस नई पेंशन योजना का विरोध कर रहे हैं|
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, जिला कोषाध्यक्ष मदन मोहन बिष्ट ने जनपद के समस्त शिक्षकों से अपील की है कि 26 तारीख को वाटिका बैंकट हॉल में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए शत-प्रतिशत शिक्षक अपनी उपस्थिति रहना सुनिश्चित करेंगे|
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी