आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक जनरल स्टोर में काम करने वाले अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मूल पीलीभीत निवासी विवेक अग्रवाल (42) सरस्वती कॉलोनी लालडांठ मुखानी में अपनी मां और बेटे के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद विवेक ने करीब 11 बजे घर के कमरे में ही पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। विवके यहां एक जनरल स्टोर में काम कर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था। कुछ समय पहले ही पीलीभीत से अपना मकान बेचकर हल्द्वानी आया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

विवेक की पत्नी चार साल पहले छोड़कर चली गई थी। उसकी एक 10 साल की बेटी भी है, जो मां के साथ रहती है। पुलिस प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड का मामला मान रही है। थाना एसओ दीपक बिष्ट ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119