पौष के प्रथम रविवार को मां हाटकाली मंदिर में बैठकी होली का हुआ आयोजन-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
बाजी बाजी रे मुरलिया कहीं यमुना किनारे-
विश्व प्रसिद्ध हाटकाली मंदिर में रविवार की रात्रि गंगोलीहाट क्षेत्र के प्रसिद्ध होलियारो ने हर वर्ष की भांति पौष के प्रथम रविवार को बैठकी होली का आयोजन किया । सर्वप्रथम श्यामाचरण उप्रेती ने जय जय जय मां काली राग काफी में सुंदर प्रस्तुति दी उसके बाद कैलाश सिंह बिष्ट ने राग जंगला काफी में बाजी बाजी रे मुरलिया कहीं यमुना किनारे वही कपिल नेगी ने राग बिहाग में को जागे सारी रैना, नवीन पंत ने भव भजन गुण गाउ व विशाल कुमार ने राग भैरवी व बसंत कुमार ने कई रागों में अपनी प्रस्तुति दी ।
इस दौरान तबले में विशाल कुमार व हारमोनियम में बसंत मिरासी ने संगत दी । बैठकी होली देर रात तक चली इस दौरान शंकर रावत पूरन रावल दिगंबर रावल गंभीर रावल कपिल उप्रेती , भगवती प्रसाद उप्रेती, गिरीश वर्मा विद्या प्रसाद पाठक सहित कई होली के शौकीन मौजूद रहे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर