सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर हाईकोर्ट ने काठगोदाम थाने में तैनात उप निरीक्षक लता खत्री को दिया अवमानना नोटिस-
नैनीताल । सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने काठगोदाम थाने में तैनात उप निरीक्षक लता खत्री को अवमानना नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है । मामले के अनुसार रिटायर्ड नेवी सैनिक त्रिलोक सिंह कार्की ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा कि दिसम्बर 2021 में उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
लेकिन इस मामले में काठगोदाम थाने में तैनात जांच अधिकारी लता खत्री ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किये बिना उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों में गिरफ्तारी से पूर्व नोटिस देने आदि का उल्लेख है । सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन होने पर सम्बंधित राज्यों के हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर होगी । इसी क्रम में यह याचिका दायर हुई है । मामले को सुनने के बाद न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकलपीठ ने उक्त जांच अधिकारी को अवमानना नोटिस जारी किया है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग